फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच और सपाई गिरफ्तार, जेल भेजे गए

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। मतगणना स्थल पर सपाइयों द्वारा किए गए हंगामे और पुलिस से नोकझोंक में संगीन धाराओं में आरोपी बनाए गए सपाइयों की गिरफ्तारी का सिलसिला जारी है। बुधवार को पांच सपाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर सीजेएम कोर्ट में पेश किया। जमानत अर्जी खारिज होने पर उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

मतगणना की पूर्व संध्या पर नौ मार्च को हुए बवाल में पुलिस ने आठ नामजद और 30-40 सपाइयों पर आधा दर्जन से ज्यादा गंभीर धाराओं पर रिपोर्ट दर्ज की थी। विवेचनाओं के दौरान पुलिस ने 28 नाम उजागर करते हुए उनकी गिरफ्तारियां शुरू कीं। दो चरणों में 11 सपाई पकड़े गए। 4 पहले जेल जा चुके थे। हालांकि यह सभी जमानत पर रिहा हो चुके हैं। बुधवार को अहमद उर्फ विक्की खां (मर्दननाका), चंद्रदीप यादव (गायत्रीनगर), मो. आरिफ खां उर्फ रानू (खुटला), कामिल अहमद (मर्दननाका), इरफान (हाथीखाना) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हालांकि यह सभी खुद कोतवाली पहुंच गए थे।
इनकी ओर से अधिवक्ता भूपत यादव ने पैरवी की और जमानत अर्जी दाखिल की। अभियोजन और बचाव पक्ष की दलील सुनने के बाद भारतेंदू प्रकाश गुप्त ने जमानत अर्जी खारिज कर दी। सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें