फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: पांच किलो पाॅलीथिन और प्लास्टिक के गिलास बरामद, 10 हजार रुपये जुर्माना

Tue, 07 Oct 2025 01:53 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। नगर पालिका ने प्रतिबंधित प्लास्टिक के इस्तेमाल और बिक्री पर रोक लगाने के लिए सोमवार को छापामार कार्रवाई की। इस दौरान दुकानों से पांच किलो पॉलीथिन और प्लास्टिक के गिलास बरामद हुए।
विज्ञापन

नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी श्रीचंद्र ने बताया कि पुलिस टीम के साथ उन्होंने शहर के बलखंडीनाका, गूलरनाका, मुख्य बाजार स्थित दुकानों में छापामार कार्रवाई की। इन दुकानों से पांच किलोग्राम प्रतिबंधित पालीथिन, प्लास्टिक के ग्लास बरामद हुए। इस सामग्री को जब्त कर लिया गया। उन्होंने बताया कि पालीथिन, प्लास्टिक विक्रेताओं पर 10 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है। सभी दुकानदारों को प्रतिबंधित प्लास्टिक बिक्री न करने की हिदायत दी गई है। चेतावनी दी गई है कि दोबारा कार्रवाई के दौरान सामग्री मिली तो फिर जुर्माना किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें