फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: आग लगने से पांच घर जले, लाखों रुपये का नुकसान

विज्ञापन
हस्तम गांव में आग बुझाते दमकल कर्मी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बांदा। बिसंडा थाना क्षेत्र के हस्तम गांव निवासी कामता उपाध्याय के घर में लगी आग ने चार और मकानों को चपेट में ले लिया। धू-धूकर जलती आग देखकर लोग घरों से बाहर भाग निकले। दमकल ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग से लाखों का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

हस्तम गांव निवासी कामता उपाध्याय के घर में शुक्रवार को सुबह 11 बजे अचानक आग लग गई। कोई कुछ कर पाता, आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। पड़ोसी बड़कू उपाध्याय के घर को भी आग ने चपेट में ले लिया। इसके बाद प्रमोद और रामफल के साथ ही रामनिहोर शास्त्री का घर भी आग से धू-धूकर जल उठे। तेज हवा और गर्मी की वजह से आग बढ़ती चली गई। भाजपा नेता हरिओम शर्मा ने पुलिस के साथ ही दमकल को सूचना दी।
फायर स्टेशन अतर्रा से एसआई महेंद्र सिंह के नेतृत्व में दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। पीड़ितों ने अग्निकांड में पांच लाख रुपये से अधिक का नुकसान बताया है। ग्राम प्रधान साधना, समाजसेवी मनोज निगम और भाजपा नेता हरिओम ने अग्निकांड पीड़ितों को प्रशासन से आर्थिक सहायता दिलवाए जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें