बांदा। वायरल के साथ डेंगू के मरीज भी बढ़ रहे हैं। मंगलवार को पांच लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई। इनमें चार जिला अस्पताल और एक निजी पैथोलॉजी की जांच में संक्रमित मिला। सभी को भर्ती होने की सलाह दी गई है। अब तक डेंगू संक्रमितों की संख्या 37 पहुंच गई है।
तिंदवारी के बछउरा गांव निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग, गायत्री नगर की 20 साल की युवती, नगनेधी का 18 वर्षीय युवक, चित्रकूट के रगोली कंठीपुरा निवासी 15 वर्षीय किशोरी और बबेरू कस्बा की 22 साल की युवती की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
जिला मलेरिया अधिकारी पूजा अहिरवार ने बताया कि अब तक मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए करीब 20 घरों को नोटिस दिए जा चुके हैं। इन घरों में डेंगू का लार्वा मिला था, जिसे टीम ने नष्ट कराया है।