फोटो-5- थानाध्यक्ष जसपुरा से अभिलेख के बारे में जानकारी लेती अतिथि थानाध्यक्ष कामिनी। संवाद
बांदा। मिशन शक्ति अभियान के तहत मंगलवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय जसपुरा की कक्षा आठ की छात्रा कामिनी सोनकर को एक दिन का अतिथि थानाध्यक्ष बनाया गया। उन्होंने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और कर्मचारियों को निर्देश दिए।
गौरी कला निवासी सुनील सोनकर की पुत्री कामिनी ने सबसे पहले जसपुरा थाने में प्रमुख अभिलेखों का निरीक्षण किया। पुलिसकर्मियों से थाने की कार्यप्रणाली और शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया जानी। थानाध्यक्ष राधाकृष्ण तिवारी, स्टाफ, विद्यालय की वार्डन अर्चना अग्रवाल और अन्य शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।