फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन सट्टा खेलते पांच गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। पुलिस अधीक्षक आवास और सिविल लाइंस पुलिस चौकी के नजदीक स्थित रेस्टोरेंट में महिला टी-20 व आईपीएल क्रिकेट मैच पर चल रहे ऑनलाइन सट्टे का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को बांदा सहित लखनऊ और कानपुर में दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। आठ लाख 63 हजार 500 रुपये के साथ छह मोबाइल फोन व एक फार्च्यूनर कार बरामद की है।
विज्ञापन

एसओजी और स्थानीय पुलिस टीम ने सिविल लाइन स्थित रेस्टोरेंट पर छापा मारकर ऑनलाइन सट्टा खेल रहे दो लोगों सुशांत गुप्ता व शुभम गुप्ता (अतर्रा) को रंगेहाथ पकड़ लिया। इनकी निशानदेही पर अलीगंज सेठ जी के बाड़े के पास छापा मारकर रामनारायण साहू (खाईंपार) और कृष्णकांत (तेरा, गिरवां) को गिरफ्तार कर उनके पास पांच लाख रुपये व मोबाइल फोन बरामद किया। इसी तरह सर्विलांस की मदद से पता करते हुए एसओजी ने लखनऊ जाकर मानस नामक युवक को कार सहित पकड़ा। उसके पास डेढ़ लाख रुपये व मोबाइल बरामद होना बताया गया है।
एसओजी ने शहर के कालूकुआं निवासी अमित सोनी की तलाश में कानपुर के रतनलाल नगर में छापा मारा, लेकिन वह भाग निकला। पुलिस के मुताबिक अभियुक्तों ने बताया कि 50 लाख रुपये की लाइन देकर फास्ट वेब नेट से ऑनलाइन सट्टा खिलवा रहे थे। साथ ही आईपीएल मैच की बुकिंग की जा रही थी।
विज्ञापन

पकड़े गए युवकों पर जुआ अधिनियम (गैंबलिंग एक्ट) के तहत रिपोर्ट दर्ज करने के बाद कोतवाली से ही जमानत पर छोड़ दिया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एसओजी प्रभारी आनंद कुमार सिंह, एसआई मयंक चंदेल, कौशल सिंह व कृष्णदेव त्रिपाठी, हेड कांस्टेबल योगेंद्र सिंह चौहान, प्रभात तिवारी, नीतेश समाधिया, शैलेंद्र कुमार, भूपेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

--------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें