फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण और हत्या के पांचों आरोपी बरी

Sat, 04 Jul 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
एलआईसी बीमा एजेंट पंकज गुप्ता के अपहरण और हत्या के मामले में आरोपी बनाए गए पांचों अभियुक्तों को सुबूत के अभाव में अदालत ने बरी कर दिया।
विज्ञापन


अतर्रा निवासी कुबेर प्रसाद ने बबेरू थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके  बेटे पंकज ने 6 अक्तूबर 2008 की शाम फोन पर उसे बताया कि वह बबेरू से अतर्रा आ रहा है, लेकिन फिर नहीं पहुंचा। बाद में फोन स्विचऑफ हो गया। बाद में किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन पर 20 लाख रुपये मांगे।

तीसरे दिन 22 वर्षीय पंकज का शव मरका थाना क्षेत्र के एक खेत में मिला। पुलिस ने अपहरण और हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली। इसमें बुद्धविलास पुत्र चुनुबाद यादव, बालेराम यादव पुत्र सिद्धगोपाल (गोखिया), शिवकुमार पुत्र रामआसरे बढ़ई, साधु सिंह पुत्र गजराज (सिरिया ताला) और राकेश गुप्ता पुत्र जागेश्वर (अतर्रा) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवेचना के बाद पुलिस ने अदालत में आरोप पत्र दाखिल कर दिया। अभियोजन ने 9 गवाह पेश किए। शुक्रवार को विशेष न्यायाधीश (डकैती) बृजलाल चौरसिया ने इस मामले का फैसला सुनाते हुए अपहरण और हत्या की धारा में संदेह का लाभ देते हुए पांचों आरोपियों को बरी कर दिया।

बचाव पक्ष के अधिवक्ता शंकर सिंह गौतम और अशोक दीक्षित के संदर्भ में न्यायाधीश ने अपने आदेश में लिखा है कि इन अधिवक्ताओं के तर्क पर्याप्त हैं।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें