फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान की हार्ट अटैक से मौत

Sat, 04 Jul 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
आर्थिक तंगी और कर्ज से परेशान किसान की हार्ट अटैक से मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। एसडीएम ने जांच के लिए लेखपाल को गांव भेजा है।
विज्ञापन


अतर्रा तहसील के फतेहगंज निवासी रामदीन (59) पुत्र राजाराम के नाम 15 बीघे जमीन है। वह अपने दोनों पुत्र भैरमदीन व छोटा के साथ खेती किसानी करता था। अतिवृष्टि व ओलावृष्टि से रबी की पूरी फसल चौपट हो गई थी। इसका सदमा उसे लगातार बना हुआ था।

गुरुवार को शाम खेत की जुताई करते समय उसके सीने में दर्द हुआ और हार्ट अटैक से कुछ ही देर में मौत हो गई। पुत्र भैरमदीन ने बताया कि पिता के नाम इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक, तुर्रा शाखा का तीन लाख रुपये कर्ज है। खरीफ की बुवाई के लिए बीज व खाद के लिए घर में फूटी कौड़ी नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों पुत्र शादीशुदा हैं। खेती के सिवा परिवार पालने के लिए आमदनी का कोई दूसरा जरिया नहीं है। पुत्र ने कहा कि इसी वजह से पिता तनाव में रहता था और सदमे से उसे हार्ट अटैक पड़ा। एसडीएम आरके श्रीवास्तव का कहना है कि लेखपाल को भेजकर जांच रिपोर्ट मांगी गई है। नियमानुसार जो भी संभव होगा सहायता दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें