फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूटधाम मंडल को पांच एसी जनरथ बसें जल्द

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। चित्रकूटधाम मंडल के पास भी रोडवेज की अपनी एसी बसें होंगी। परिवहन निगम ने मंडल के लिए पांच एसी जनरथ बसें स्वीकृत की हैं। शुक्रवार से मंडल के जिलों से इन बसों का संचालन शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

चित्रकूटधाम मंडल के जिलों में अब तक रोडवेज की एसी बसें नहीं थीं। लंबी दूरी के यात्री अक्सर मांग करते थे। अब मंडल के खाते में आ रहीं पांच एसी बसों में से दो बांदा डिपो को मिलेंगी। एक-एक बस हमीरपुर, राठ व महोबा डिपो को दी जाएगी।
रोडवेज के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (बांदा डिपो) परमानंद ने बताया कि एसी जनरथ बसों को चित्रकूट-बांदा-लखनऊ और दिल्ली रूटों पर चलाया जाएगा। अजमेर, कानपुर, रायबरेली रूटों पर भी एसी बस सेवा की योजना है। 40 सीटर एसी बसों में 24 इंच एलईडी स्क्रीन, फर्स्ट एड बॉक्स, अग्निशमन यंत्र सहित कई सुविधाएं हैं।
विज्ञापन

गुरुवार को इनके पहुंचने की उम्मीद है। आते ही शुक्रवार (24 जनवरी) से संचालन शुरू कर दिया जाएगा। मार्च तक बांदा डिपो को चार और एसी जनरथ बसें मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा बांदा डिपो के लिए आठ सामान्य नई बसें भी स्वीकृत की गई हैं।
मौनी अमावस्या पर 24 जनवरी को प्रयागराज के माघ मेले के लिए यात्रियों की भीड़ की संभावना है। इसके मद्देनजर 23 जनवरी से प्रयागराज के लिए भी बसें बढ़ाई जाएंगी। मंडल के सभी जिलों से 23 से 25 जनवरी तक प्रयागराज के लिए विशेष बसों का बंदोबस्त रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें