फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोटर लिस्ट पुनरीक्षण का पहला विशेष अभियान ठंडा

विज्ञापन
बजरंग इंटर कालेज बूथ पर बीएलओ की ड्यूटी चेक करते मजिस्ट्रेट/तहसीलदार अवधेश कुमार निगम। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम में रविवार को विशेष अभियान चलाया गया। प्रचार प्रसार के अभाव में विशेष तिथि पर भी बूथों में मतदाताओं का टोटा रहा। इक्का-दुक्का लोग ही पहुंचे। कई मतदान केंद्रों में 15 बीएलओ नदारद रहे। तहसीलदार ने ऐसे बीएलओ की सूची बनाई है।
विज्ञापन

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत पहली जनवरी 2021 को 18 वर्ष या इससे अधिक आयु पूरी करने वाले युवाओं को मतदाता सूची में शामिल किया जाना है। निर्वाचन आयोग ने 17 नवंबर को वोटर लिस्टों का आलेख प्रकाशन कर दिया है।
इसके साथ ही पुनरीक्षण अभियान शुरू हो गया है। यह 15 दिसंबर तक चलेगा। मतदान केंद्रों/बूथों पर दावे, आपत्तियां आदि ली जाएंगी। रविवार को विशेष अभियान की तिथि थी। सभी बूथों पर बीएलओ और अन्य कर्मी मतदाता सूची के साथ बैठाए गए थे।
विज्ञापन

आर्य कन्या इंटर कालेज में सुपरवाइजर रमेश श्रीवास्तव ने बताया कि लोग कम आ रहे हैं। जीआईसी में 23 लोगों ने मतदाता सूची में नाम जोड़ने, दो ने नाम काटने और 5 ने त्रुटि सुधार के लिए आवेदन किया। राजकीय महिला डिग्री कालेज में 22 मतदाताओं ने नाम जोड़ने, 8 ने नाम काटने व 2 ने त्रुटि सुधार के आवेदन भरे।
एडीएम संतोष बहादुर सिंह ने डीएवी व खानकाह इंटर कालेज में मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। बीएलओ के देर से आने पर चेतावनी दी कि कार्रवाई की जाएगी। उधर, सदर तहसीलदार अवधेश कुमार निगम ने शहर के कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि 15 बीएलओ अनुपस्थित पाए गए हैं। उनके बारे में कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।
विशेष पुनरीक्षण अभियान में अनुपस्थित रहे बीएलओ
माजरा खातून (सहायक अध्यापक)- नगर पालिका बालिका इंटर कालेज। सुमन देवी (शिक्षामित्र)- खानकाह इंटर कालेज। शर्मिला देवी (सहायक अध्यापक)- जीआईसी। जगदीश प्रसाद (सहायक अध्यापक)- जीआईसी। शिवशंकर (सहायक अध्यापक)- जीआईसी। चूरामणि (शिक्षामित्र)- जीआईसी।
सविता तिवारी (सहायक अध्यापक)- जीआईसी। सईदा खातून (सहायक अध्यापक)- कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय, अलीगंज। अर्चना यादव (अनुदेशक)- कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय, मवई बुजुर्ग। अवकेश सिंह (शिक्षामित्र)- जेएन कालेज। ओमप्रकाश त्रिपाठी (शिक्षामित्र) व उमा सेन, वेद प्रकाश व बेला देवी- बीपीएमपी ओमर वैश्य स्कूल।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें