फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: रंजिश को लेकर फायरिंग, दोनाें पक्षों से सात पर प्राथमिकी

Sun, 05 Apr 2026 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बबेरू (बांदा)। पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में फायरिंग हो गई। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के मरका सड़क करूइहा पुरवा निवासी सदानंद ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह रात 10 बजे अपने परिवार के साथ खाना खा रहे थे, तभी पड़ोस के नवल उर्फ चुनबदला, राजकिशोर, ललित, कंचन उसके घर के बाहर आए और 315 बोर के तमंचे से फायर कर दिया। गाली-गलौज की, एससी-एसटी एक्ट में फंसाने की धमकी दी। मना करने पर मारपीट की।
विज्ञापन




दूसरे पक्ष से कंचन ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि मोहल्ले के सदानंद व उसके दोनों पुत्र उन्हें गाली-गलौज कर रहे थे। मना करने पर अपनी बंदूक से फायर कर दिया। जातिसूचक शब्दों से अपमानित भी किया। कोतवाली पुलिस ने सदानंद की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ व कंचन की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज, फायर करना, एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने जांच शुरू कर दिया। बबेरू कोतवाली इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। दोनों तरफ से प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें