फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बबेरू और अतर्रा में आग से गृहस्थी जली

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बबेरू और अतर्रा में दो जगह आग लग गई। लोगों ने मशक्कत कर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

बबेरू कोतवाली क्षेत्र के हरदौली गांव में सोमवार को देर शाम सलीम पुत्र अब्बास खां के मकान में आग लग गई। 24 हजार रुपये कैश सहित फ्रिज, वाशिंग मशीन, कूलर आदि जलकर राख हो गया। वजह शार्ट सर्किट बताई गई है। लगभग साढ़े तीन लाख रुपये क्षति का अनुमान लगाया गया है। ग्राम प्रधान ने ओवरहेड चालू कराकर पानी से आग बुझवाई। फायर ब्रिगेड नहीं आई। आग की सूचना गृह स्वामी के घर के अनीसा खातून ने लेखपाल को दी। उसका पति मुंबई में है। प्रधान प्रतिनिधि शमशाद खां ने सहायता का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

उधर, अतर्रा ग्रामीण के सौखी वैद्य का पुरवा में बद्री कुशवाहा पुत्र शंकर के घर बीती देर रात आग लग गई। वहां बंधी गाय झुलस गई। पड़ोसियों ने आग पर काबू पाया। हजारों रुपये की गृहस्थी का सामान जल गया। गृह स्वामी पीजी कालेज में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। ग्राम प्रधान ब्रजजीवन यादव ने लेखपाल को सूचना दी, लेकिन उसने दूसरी ड्यूटी में व्यस्त होने की बात कहकर आने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें