बांदा। शार्ट सर्किट से रविवार की रात पौने नौ बजे इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में आग लग गई। लपटें तीन मंजिला तक पहुंच गई। दमकल कर्मी आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं।
शहर के कालू कुआं तिंदवारी रोड मोहल्ला स्थित अशोक गुप्ता उर्फ रज्जन की इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में बिजली की शार्ट सर्किट से रविवार की रात आग लग गई। दुकान में रखे केबलों की वजह से लपटे विकराल हो गईं। आसपास के लोग घरों से निकलकर बाहर आ गए।
कालू कुआं चौकी इंचार्ज चंद्रप्रकाश तिवारी ने दमकल कर्मियों को फोन कर बुलाया। पौन घंटे से आग को काबू में करने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि जिस दुकान में आग लगी है, ऊपर मकान बंद रहता है। इससे किसी की जान का कोई खतरा अभी तक नहीं हुआ है। चौकी प्रभारी ने बताया कि आग धीरे-धीरे काबू हो रही है जल्द से जल्द आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है।