फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: छप्पर में लगी आग, ट्रैक्टर भी आया चपेट में

Sat, 07 Nov 2026 11:25 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
करतल। थाना नरैनी क्षेत्र के ग्राम पंचायत निढुवा में शुक्रवार रात मकान के सामने बनी छानी में आग लग गई। इसके नीचे खड़ा ट्रैक्टर भी चपेट में आ गया। आग से ट्रैक्टर की छतरी और वायरिंग भी जल गई।
विज्ञापन

ग्राम निवासी रामनरेश पुत्र रज्जू प्रसाद ने बताया कि रात करीब नौ बजे मकान के बाहर बने छप्पर में अचानक आग लग गई। लपटें उठती देख गांव के बच्चू ने शोर मचाया। इस पर गुलाब, मंगल प्रेमी, दयाशंकर, विवेक समेत अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। ग्रामीणों ने किसी तरह से आग बुझाई।
घटना के समय ट्रैक्टर मालिक घर पर नहीं था। उसके पहुंचने से पहले ही ग्रामीण आग बुझा चुके थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की जानकारी ली। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें