फोटो 6- दीपावली की रात कबाड़ की दुकान में लगी आग। स्रोत: पुलिस।
बांदा। शहर कोतवाली क्षेत्र के बबेरू रोड कालू कुआं मोहल्ला स्थित कबाड़ की दुकान में दिवाली पर रविवार की देर रात अचानक आग लग गई।
आग से कबाड़ का सारा सामान जल गया। तकरीबन दो घंटे की मशक्कत के बाद अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। आग लगने के पीछे पटाखों की चिंगारी पड़ना बताया जा रहा है।
बबेरू रोड पर कालका चौराहा निवासी राजेश नाम के व्यक्ति की कबाड़ की दुकान स्थित है। उसकी दुकान में दिवाली की रात अचानक आग लग गई। इससे उसका पूरा कबाड़ का सामान जल गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
राजेश ने बताया कि उसकी कबाड़ की दुकान में पटाखों की चिनगारी उड़कर आने से हादसा हुआ है। उसका 20 से 25 लाख का नुकसान हुआ है। बीते साल भी दिवाली के समय उसकी दुकान जल गई थी।
सीओ सिटी सौरभ सिंह ने बताया कि फायर ब्रिगेड व स्थानीय निवासियों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।