फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म, प्राथमिकी

Sat, 11 Jul 2026 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। शादी का झांसा देकर किशोरी के साथ 20 वर्षीय युवक ने दुष्कर्म किया। परिजन ने उलाहना दिया तो उनके साथ मारपीट की। पीड़ित पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन




मरका थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी 16 वर्षीय बेटी के साथ पड़ोसी अजय निषाद ने घर के पीछे बुलाकर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। जब उसकी पुत्री ने बताया कि वह सब विरोध करने उसके घर गए, तो उल्टा उनके आरोपी के परिजनों ने उनके साथ मारपीट की।



मरका थानाध्यक्ष सूबेदार बिंद ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। जांच में पाया गया है कि लड़का और लड़की के बीच दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा है। आरोपी, लड़की के घर आता-जाता था। दोनों को परिजन ने पकड़ लिया था। दोनों पक्षों के घरों की दूरी लगभग 20 मीटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें