फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: शादी का झांसा देकर फुफेरी बहन से किया दुष्कर्म, प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। शादी का झांसा देकर ममेरे भाई ने विधवा फुफेरी बहन के साथ दुष्कर्म किया। अब शादी करने से इन्कार करते हुए धमकी दे रहा है। आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


तिंदवारी थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी 26 वर्षीय महिला के पति की मौत हो चुकी है। वह शहर में रहकर एक निजी कंपनी में काम कर अपना गुजारा करती है। शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में उसका सगा ममेरा भाई रहता है। उसने करीब एक साल पहले उससे शादी करने का झांसा दिया। उसके साथ संबंध बनाए। बाद में पीड़िता ने जब उससे शादी करने के लिए कहा तो आरोपी ममेरा भाई मुकर गया। आरोपी उसे धमकी दे रहा है। परेशान पीड़िता ने मंगलवार की रात शहर कोतवाली में तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। शहर कोतवाल बलराम सिंह ने बताया कि महिला का डाक्टरी परीक्षण कराया जा रहा है। साथ ही उसके बयान भी दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें