नरैनी (बांदा)। कोतवाली क्षेत्र के गांव भवई के पास भाजपा का झंडा लगी स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत व एक के घायल होने के मामले में स्कॉर्पियो चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
छतरपुर (मध्य प्रदेश) निवासी ओमनारायण त्रिवेदी ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसके पिता हल्कू त्रिवेदी उर्फ श्रीकेश त्रिवेदी, शत्रुघ्न गुप्ता और रामनारायण गुप्ता बाइक से 13 जुलाई को चित्रकूट दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान नरैनी क्षेत्र के भवई गांव के समीप तेज रफ्तार भाजपा का झंडा लगी स्कॉर्पियो गाड़ी ने बाइक में टक्कर मार दी। स्कॉर्पियो चालक गिरवां थाना क्षेत्र के गांव डोंगरी शिवहद निवासी राजशेखर द्विवेदी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्रकरण की जांच उपनिरीक्षक अरविंद कुमार को सौंपी गई है।