फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: हमलावर पिता-पुत्र समेत मां पर प्राथमिकी दर्ज

Sat, 20 Dec 2025 11:37 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
पैलानी। थाना क्षेत्र के पिपरोदर गांव में बीते शुक्रवार को अवर अभियंता कृष्ण कुमार और विद्युत कर्मचारी राम सजीवन सिंह की टीम पर ग्रामीणों ने हमला किया था। टीम घर-घर जाकर बिजली बिल राहत योजना 2025-26 के तहत विद्युत वसूली कर रही थी। अवर अभियंता ने बताया कि राममनी, फूलचंद और सोनू ने अभद्रता करते हुए मारपीट की। इसी दौरान हमलावरों ने आवश्यक दस्तावेज फाड़ दिए थे । इसके अलावा पत्थरबाजी भी की थी।
विज्ञापन

शनिवार को अवर अभियंता कृष्ण कुमार ने थाना पैलानी में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की थी। थाना प्रभारी राजेश वर्मा ने बताया कि शिकायत के आधार पर राममनी, फूलचंद और सोनू के खिलाफ उकसाने पर हमला करने, गंभीर चोट पहुंचाने की धमकी देने, सरकारी कार्य में बाधा डालने और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। थाना प्रभारी ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी। इस कार्रवाई से सरकारी योजना के सुचारु क्रियान्वयन और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें