फोटो - 20 नरैनी के मयंक वर्षा इंडेन गैस सर्विस में जांच करते एसडीएम व अन्य। संवाद
- फोटो : अमटाही-शंकरगढ़ मार्ग के निकट मालती नदी पर यहीं बनेगा पुल।
नरैनी। आपदा में अवसर तलाश रहे इंडेन गैस एजेंसी संचालक के विरुद्ध गड़बड़ी करने की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। एजेंसी के औचक निरीक्षण के दौरान तमाम खामियां पाईं गईं, इसके बाद डीएम के निर्देश पर एजेंसी धारक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई।
एसडीएम अमित शुक्ला व क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी रामदत्त और अन्य संबंधित अधिकारियों की संयुक्त टीम ने बुधवार को इंडेन गैस एजेंसी का औचक निरीक्षण किया था। जांच के दौरान एजेंसी के स्टॉक, रिकॉर्ड एवं वितरण व्यवस्था में कई गंभीर खामियां सामने आईं। निरीक्षण में पाया गया कि एजेंसी के गोदाम में उपलब्ध सिलिंडरों की संख्या अभिलेखों से मेल नहीं खा रही। 14.2 किलोग्राम के घरेलू सिलिंडरों तथा 19 किलोग्राम के व्यावसायिक सिलिंडरों में भारी अंतर मिला। कई सिलिंडर अभिलेखों के अनुसार अधिक दर्शाए गए, जबकि भौतिक सत्यापन में कम मिले। वहीं कुछ मामलों में खाली और भरे सिलिंडरों की संख्या में भी विसंगति पाई गई। जांच टीम के अनुसार, एजेंसी संचालक द्वारा रिकॉर्ड में हेरफेर कर गैस सिलिंडरों की कालाबाजारी किए जाने की आशंका जताई गई है। निरीक्षण के दौरान मांगे गए अभिलेख भी संतोषजनक रूप से प्रस्तुत नहीं किए गए उक्त प्रकरण में 19 मार्च को डीएम की अनुमति से प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए गए ।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संदीप तिवारी ने बताया कि क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी की तहरीर पर प्रोपाइटर मयंक वर्षा इंडेन गैस सर्विस के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।