फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा की तलाशी लेने पर प्रधानाचार्य के खिलाफ रिपोर्ट

Sun, 09 Aug 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
कालेज के बंद कमरे में छात्रा की तलाशी लेने के आरोप में प्रधानाचार्य फंस गए। उनके खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी। क्षेत्राधिकारी ने छात्रा के बयान दर्ज किए। अपर एसपी ने भी छात्रा व अभिभावक से पूछताछ की।
विज्ञापन


कसबे के देविन नगर निवासी अभिभावक ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उसकी पुत्री राजकुमार इंटर कालेज में 10वीं कक्षा की छात्रा है। 6 अगस्त को कालेज में एक छात्रा की पायल चोरी होने पर पुत्री पर शक किया गया। आरोप लगाया कि प्रधानाचार्य ने उसे एक कमरे में बंद कर तलाशी ली।

छात्रा द्वारा विरोध करने पर शांत खड़े रहने की हिदायत दी। कालेज से आने के बाद छात्रा ने मां को घटना बताई। जानकारी मिलने पर पिता ने उसी दिन कोतवाली में तहरीर दी। लेकिन पुलिस रिपोर्ट लिखने में टालमटोल करती रही।
विज्ञापन


उच्चाधिकारियों के हस्तक्षेप पर प्रधानाचार्य राघवेंद्र सिंह के खिलाफ कोतवाली में 354 (क) व 506 आईपीसी के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। क्षेत्राधिकारी डा.राकेश मिश्रा ने शनिवार को पीड़ित छात्रा के बयान दर्ज किए। अपर पुलिस अधीक्षक आशुतोष शुक्ल ने भी कोतवाली पहुंचकर छात्रा व अभिभावक से पूछताछ की। मामले की जांच एसआई केबी सिंह को सौंपी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें