फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट

Sun, 09 Aug 2015 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
मतदाता सूची सत्यापन की बैठक में हंगामा करने वाले प्रधान समेत पांच लोगों के खिलाफ खुरहंड पुलिस चौकी में रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसडीएम ने सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


महुआ ब्लाक के रहूसत गांव में गत शुक्रवार को लघु सिंचाई विभाग एक्सईएन सत्यप्रकाश व पंचायत सचिव प्रमोद तिवारी, लेखपाल अजय कुमार शुक्ला की टीम पहुंची। ग्रामीणों के साथ बैठक कर मतदाता सूची का सत्यापन किया जा रहा था।

तभी ग्राम प्रधान अशोक सिंह व दूसरे गुट के रामफल यादव के बीच तू-तू-मैं-मैं हो गई। कुछ ही देर में मारपीट की नौबत आ गई। ग्रामीणों के मुताबिक दोनों पक्षों से असलहे निकल आए। भयभीत कर्मचारी भाग खड़े हुए। हलका लेखपाल ने घटना से एसडीएम आरके श्रीवास्तव को अवगत कराया।
विज्ञापन


पुलिस क्षेत्राधिकारी नरैनी राकेश मिश्रा, गिरवां थानाध्यक्ष व खुरहंड चौकी इंचार्ज विवेक प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे।

पुलिस को देखते ही हंगामा कर रहे लोग भाग खड़े हुए। दोनों पक्षों को रात में खुरहंड चौकी बुलाया गया।  ग्राम प्रधान अशोक सिंह, मुन्ना सिंह व दूसरे पक्ष के रामफल यादव, लल्ला प्रसाद यादव, रामहित यादव के खिलाफ शांति भंग में रिपोर्ट दर्ज की गई। गांव में पुलिस जवान तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें