राष्ट्रीय फाइलेरिया दिवस पर सोमवार को महुआ पीएचसी में ‘मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन’ अभियान की शुरुआत संयुक्त निदेशक डॉ.सीके शुक्ला ने की।
इस दौरान स्कूली बच्चों समेत 92 लोगों को फाइलेरिया निरोधक दवा तथा एलबेंडाजाल गोली खिलाई गई। प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.ओपी माहौर, जिला मलेरिया अधिकारी विजय शंकर, चिकित्साधिकारी एमसी पाल ने फाइलेरिया निरोधक दवाओं के बारे में बताया।
उधर, नगर क्षेत्र में जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ.एसपी द्विवेदी, डॉ.डीके द्विवेदी, लाल साहब सिंह ने टीमें गठित कर फाइलेरिया निरोधी दवाओं का वितरण अपने निर्देशन में कराया। दवा खिलाने का अभियान तीन दिन तक चलेगा।