फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: साझेदारी को लेकर दो पक्षों में मारपीट, 27 पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
नरैनी। कस्बे में दो पक्षों के बीच आधी रात से शुरू हुआ विवाद देर शाम तक चला। अंत में 27 लोगों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है। घायलों का मेडिकल कराया गया है।
विज्ञापन

स्थानीय कस्बे के करतल मार्ग स्थित मां चिकित्सालय अस्पताल स्थित है। इस अस्पताल में रामबाबू श्रीवास व प्रदीप सिंह सेंगर की साझेदारी थी। शनिवार की रात लगभग 12 बजे प्रदीप सिंह सेंगर अपने साथियों के साथ अस्पताल पहुंचा और अपना सामान कहकर गाड़ी में भरने लगा। इस बीच मौके पर मौजूद दूसरे पक्ष से विवाद हो गया। दोनो पक्षों में मारपीट होने लगी।
रामबाबू का आरोप है कि अस्पताल साझेदारी में जरूर है किंतु प्रदीप अपने साथियों के साथ अस्पताल में आकर उसके पुत्र शिवम को बंधक बनाकर मारपीट की है। तमाम कीमती सामान उठाकर जबरदस्ती ले गए हैं। दूसरे पक्ष से प्रदीप का कहना है कि वह अपना सामान लाया है। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी कोतवाली पुलिस ने छानबीन किया। प्रथम पक्ष से रामबाबू श्रीवास ने पांच नामजद व 15 अज्ञात व्यक्तियों सहित 20 लोगों के खिलाफ खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। जबकि दूसरे पक्ष के प्रदीप सिंह सेंगर ने तीन नामजद और चार अज्ञात सहित सात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

उधर, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार सैनी ने बताया कि प्रथम पक्ष की तहरीर पर प्रदीप सिंह सेंगर, विनय सिंह, केशव शर्मा, नवनीत एवं राहुल को नामित किया गया है। जबकि दूसरे पक्ष में रामबाबू श्रीवास, शुभम श्रीवास, एवं शिवम श्रीवास मुकदमे में नामित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें