फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: रेड रिबन मैराथन में आंचल व प्रशांत अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। कृषि विश्वविद्यालय में युवा उत्सव दिवस मनाया गया। युवाओं ने मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में रेड रिबन मैराथन से एचआईवी और एड्स नियंत्रण के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन


दिशा क्लस्टर के जिला कार्यक्रम प्रबंधक बृजेश कुमार ने एचआईवी के फैलाव एवं बचाव के तरीके विस्तार से बताए। टोल फ्री नंबर की जानकारी दी गई। डीआईएस मुन्नालाल ने एचआईवी और एड्स के सेंटरों की जानकारी दी। महिला रेड रिबन मैराथन में आंचल राजा प्रथम, बिलकिस द्वितीय और रागिनी तृतीय रहीं। पुरुष वर्ग में प्रशांत नारायण प्रथम, राकेश द्वितीय व गुलशन तृतीय रहे। सीनियर वर्ग में डॉ. अभिषेक कालिया प्रथम, नफीस अहमद द्वितीय, डॉ. अमित कुमार कन्नौजिया तृतीय स्थान पर रहे। ट्रांसजेंडर वर्ग में रवि प्रथम, रोहित द्वितीय व रागिनी तृतीय रहीं।

कार्यक्रम में अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. अजय कुमार सिंह, डॉ. आशुतोष राय, डॉ. अभिषेक कुमार यादव, सहायक प्रो. सत्यव्रत द्विवेदी, अधिष्ठाता उद्यान डॉ. आनंद सिंह, डॉ. धीरेंद्र कुमार सिंह, डॉ. अर्जुन प्रसाद, रिजवान हुसैन नकवी वसी मोहम्मद, उमा शुक्ला, जीएस पंवार अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय सहित संचालक देव कुमार, सहायक प्राध्यापक कालिया, जनसंपर्क अधिकारी डॉ. बीके गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें