फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के लिए भरा जोश

विज्ञापन
सपा अल्पसंख्यक सभा की बैठक को संबोधित करते जिलाध्यक्ष मुशीर अहमद फारुकी। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। सपा अल्पसंख्यक सभा की बैठक में पंचायत चुनाव में सपा समर्थित प्रत्याशियों को जिताने के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरा गया। उन्हें हर गांव-घर जाकर पार्टी की उपलब्धियां गिनाने और भाजपा सरकार की नाकामियां बताने को कहा गया। पंचायत चुनाव तैयारी पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन

शनिवार को बिजली खेड़ा स्थित कार्यालय में हुई बैठक की अध्यक्षता कर रहे अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष मुशीर अहमद फारुकी ने कहा कि कार्यकर्ता पंचायत चुनाव तैयारी जुट जाएं। उनकी यही मेहनत आगामी 2022 में प्रदेश में सपा की सरकार बनाएगी।
जिलाध्यक्ष विजयकरन यादव ने कहा कि ईमानदारी से मेहनत कर ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत में समर्थित प्रत्याशियों को जीत दिलाएं। प्रांतीय नेता हसनुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि एकजुट होकर पार्टी को मजबूत बनाएं। संचालन महासचिव अब्दुल मजीद ने किया।
विज्ञापन

बैठक को डा.खालिद इजहार, कुदरत उल्ला, नासिर खां, हफीजुल इस्लाम, सत्तार अली, सरताज शाह, यूसुफ मंसूरी, नसीब खां, तौहीद आलम ने भी संबोधित किया। हाफिज अशफाक हुसैन, रज्जब खां, बाबू खां, हफीज खां, बरकत अली, रमजान मंसूरी, जलाल मंसूरी, इरफान खां, आमना खातून, अजहरुद्दीन, अजय चौहान, विवेक बिंदु तिवारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें