अमर उजाला पढ़ते जिला अस्पताल ट्रामा सेंटर के चिकित्साधिकारी डा.विनीत सचान।
- फोटो : BANDA
बांदा। अखबार पढ़ने से संक्रमण फैलने की फैलाई गई भ्रांतियों को खारिज करने का सिलसिला जारी है। जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर के चिकित्साधिकारी डॉ. विनीत सचान ने भी इसे अफवाह बताते हुए एजेंसियों द्वारा किए गए शोध का हवाला देकर कहा है कि अभी तक कोई उदाहरण सामने नहीं आया, इसलिए भयभीत होने की जरूरत नहीं है।
कोरोना संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से संक्रमण का खतरा रहता है। उन्होंने कहा कि वे खुद भी बेहिचक अखबार पढ़ते हैं। अखबार पढ़ने के बाद एहतियातन हाथ धो लेना चाहिए।