फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: 39 में 29 शिकायतों का फीडबैक असंतुष्ट, आयुक्त ने वेतन रोका

Tue, 22 Sep 2026 11:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। मंडलीय विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक में जनशिकायतों के निस्तारण की खराब स्थिति पर आयुक्त चित्रकूटधाम मंडल अजीत कुमार ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

कृषि विभाग में 39 शिकायतों में से 29 का फीडबैक असंतुष्ट मिलने पर उप निदेशक कृषि का भी रैंक सुधार होने तक वेतन रोकने के निर्देश दिए। जल जीवन मिशन से संबंधित आईजीआरएस शिकायतों की खराब रैंकिंग पर उन्होंने संबंधित मंडल व जिला स्तरीय अधिकारियों का वेतन रोकने के निर्देश दिए।
आयुक्त ने कहा कि पोर्टल पर शिकायत का निस्तारण कर देना पर्याप्त नहीं है। शिकायतकर्ता की संतुष्टि और निस्तारण की गुणवत्ता भी सुनिश्चित करनी होगी। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि एसडीएम, तहसीलदार और थाना प्रभारी प्रतिदिन कम से कम दो घंटे जन शिकायतें सुनें।
विज्ञापन

अधिकारी शिकायतकर्ता से स्वयं बात कर समस्या समझें और निष्पक्ष निस्तारण करें। इसकी रोजाना समीक्षा आयुक्त वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से करेंगे। विकास योजनाओं में महोबा की प्रगति अपेक्षाकृत कम मिलने पर रैंकिंग सुधारने को कहा गया।
लोक निर्माण विभाग को बारिश के बाद क्षतिग्रस्त सड़कों की पैचिंग और सड़कों को गड्ढामुक्त कराने के निर्देश दिए गए। बैठक में जिलाधिकारी बांदा अमित आसेरी, चित्रकूट जिलाधिकारी पुलकित गर्ग समेत मंडल और जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

42 हजार के सापेक्ष 900 पशुओं का टीकाकरण
पशुपालन विभाग की समीक्षा में मंडल में 42 हजार के लक्ष्य के सापेक्ष करीब 900 पशुओं का ही टीकाकरण होने पर आयुक्त ने अभियान तेज करने के निर्देश दिए। जलभराव वाले क्षेत्रों में पशुओं के लिए खड़ंजा और हरे चारे की व्यवस्था कराने को कहा। सीडीओ को बीडीओ के माध्यम से गौशालाओं की रैंडम जांच कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें