फोटो-18- यात्रियों से रेलवे की सुविधाओं पर फीडबैक लेते अधिकारी। स्रोत : रेलवे
- फोटो : udhampur news
बांदा। भारतीय रेलवे की ओर से दी जा रही सुविधाओं की हकीकत जानने के लिए बृहस्पतिवार को रेल जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसके तहत रेलवे अधिकारियों व कर्मचारियों ने बांदा स्टेशन पर यात्रियों को रोककर व ट्रेनों में पहुंचकर बातचीत की और उनसे सुविधाओं के संबंध में उत्तर मांगे।
वरिष्ठ डीएसटी अशोक कुमार, स्टेशन मास्टर एसके सोहानी, एरिया मैनेजर आरके शर्मा, टीआई मनोज शिवहरे, ईएनएचएम सपन राव व अन्य ने मिलकर यह कार्यक्रम संचालित किया। सुबह दस बजे से दोपहर एक बजे तक यात्रियों से फीडबैक लिया गया। इसमें यात्रियों से स्टेशन से लेकर यात्रा के दौरान दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में पूछा किया। टिकट वितरण प्रणाली, रिजर्वेशन, पेयजल, साफ-सफाई, सुरक्षा, खाने-पीने की सुविधा जैसे बिंदु शामिल रहे। बताया गया करीब 30 यात्रियों से फीडबैक लिया गया। इसमें यात्रियों के उत्तर संतोषजनक थे। संवाद