गोपाष्टमी पर्व पर खप्टिहा कलां गोवंश आश्रय केंद्र में गाय की पूजा करते विधायक बृजेश प्रजापति व ड?
- फोटो : BANDA
बांदा। गोपाष्टमी पर्व पूरे जिले में मनाया गया। गोवंश आश्रय केंद्रों में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने गायों को माला पहनाकर पूजन किया और उन्हें गुड़-चारा खिलाया। मुख्य आयोजन खप्टिहा कलां गो आश्रय केंद्र में हुआ।
क्षेत्रीय विधायक बृजेश प्रजापति और डीएम आनंद कुमार सिंह ने गो पूजन किया। अन्य क्षेत्रों में भी विधायकों ने आयोजनों में भागीदारी कर गो पूजन किया। खप्टिहा कलां में विधायक ने शासन द्वारा अन्ना गायों के लिए चलाई गई योजनाओं के बारे में बताया।
ग्रामीणों से पशुओं को अन्ना न छोड़ने को कहा। डीएम ने कहा कि इस गोशाला में चार टिनशेड लगाए जाएंगे जो 3500 स्क्वायर फीट के होंगे। चार जल चरही बनेंगी। ट्यूबवेल और भूसा गोदाम आदि बनाकर इसे मॉडल गोशाला के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से पराली न जलाने की अपील की।
एसडीएम पैलानी रामकुमार, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी राजीव धीर, तहसीलदार राजीव निगम, डॉ. अनिल कुमार सचान, अमित यादव, डॉ. हरिश्चंद्र, डॉ. अनिल कुमार शर्मा, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जाहर सिंह, दिनेश कुमार यादव, अमित कुमार यादव, धीरेंद्र सिंह, मनोज प्रजापति व मनोज दीक्षित भी मौजूद रहे।