फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: पति के उत्पीड़न से तंग महिला ने की खुदकुशी

विज्ञापन
फूला देवी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बांदा। पति के उत्पीड़न से आहत महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। महिला के पिता और भाई ने मारपीट कर हत्या कर शव फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पैलानी थाना क्षेत्र के मड़ौली कला गांव निवासी शिवनायक निषाद ने बताया कि पत्नी फूला देवी (30) ने मंगलवार की रात करीब नौ बजे घर के बरामदे में लगी छड़ से कपड़े से फंदा लगा लिया। जब उसने फंदा लगाए देखा तो शव को फंदे से उतारकर चारपाई पर रख दिया। फूला के मायके वालों को फोन से सूचना दी। फूला ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया, उसे जानकारी नहीं है।
फूला के मायके मटौंध थाना क्षेत्र के मरौली गांव निवासी पिता राममूरत और भाई भूरा निषाद बुधवार को सुबह मौके पर पहुंचे। दोनों ने पति पर उत्पीड़न और मारपीट का आरोप लगाते हुए हत्या करने का आरोप लगाया है। पिता का कहना है कि फूला का पति नशे का लती है। शराब पीने के लिए पैसा मांगता था। न देने पर मारपीट करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2024 में मारपीट और उत्पीड़न से तंग आकर फूला साल भर अपने मायके में रही थी। तीन माह पहले शिवनायक उसे घर ले आया था। आठ साल पहले शादी हुई थी। दो पुत्र एक पुत्री है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें