फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बेटे की हत्या की आशंका, पिता ने गुजरात व यूपी के मुख्यमंत्री को भेजा पत्र

Wed, 29 Oct 2025 01:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
नरैनी (बांदा)। बाहर कमाने गए युवक को उसके साथियों ने ही मिलकर हत्या कर दी। वहां की पुलिस से मिलीभगत कर मामले को रफादफा कर दिया गया। जबकि परिजनों के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोट और करंट लगाने की रिपोर्ट सामने आई है। पीड़ित पिता ने उत्तर प्रदेश व गुजरात के मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर जांच कराकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

नरैनी कोतवाली क्षेत्र के नौहाई गांव निवासी दरबारी लाल ने गुजरात के मुख्यमंत्री व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पत्र भेजकर अवगत कराया है कि उसका पुत्र नीरज (20) कुछ महीने पहले सूरत कमाने गया था। वहां डोडी कोडिया भीमपुर चार रास्ता दमन में एक किराए का कमरा लेकर अपने दोस्त राजेश व अर्जुन के साथ रहता था। तीनों लोग एक प्राइवेट कंपनी में काम करते थे।
बिहार प्रांत के एक अज्ञात मोबाइल नंबर 7096674044 दोपहर के समय पुत्र नीरज के आखिरी बात भी हुई। उसने घर आने की बात भी फोन पर कही। इसी दिन शाम को सात बजे वहां की पुलिस से पुत्र नीरज की मृत्यु हो जाने की सूचना मिली। इस अचानक मृत्यु की खबर सुनकर परिवार स्तब्ध हो गया।
विज्ञापन

पिता दरबारीलाल ने बताया कि पुत्र ने अपने दोस्तों को रुपया उधार दे रखा था। मांगने पर दोस्त उसे जान से मार देने की धमकी भी दे रहे थे। पिता ने आशंका जताई कि रुपयों के चक्कर में दोस्तों ने उसकी हत्या कर शव को रेल की पटरी के किनारे फेंक दिया गया। वहां की पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।
परिजनों के अनुसार दमन में शव का पोस्टमार्टम भी हुआ जिसमें गले में गहरे चोट के निशान व करंट लगाने की रिपोर्ट आई थी। पिता दरबारी ने गुजरात व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को पर भेजकर मामले की जांचकर न्याय की मांग की गई मगर आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें