फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलवरिया सड़क पर काम बंद

Tue, 14 Apr 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगंज थाना क्षेत्र में सरकारी निर्माण आसान नहीं है। यहां संबंधित विभाग या ठेकेदार को काम कराने की इजाजत तभी होती है जब इस इलाके को अपनी सल्तनत समझने वाले दस्यु दल को उनकी मंशा के मुताबिक कमीशन पहुंचा दिया जाए। डकैतों की यह रीति कई दशकों से चली आ रही है। पहले ददुआ, फिर ठोकिया और अब बलखड़िया गैंग चौथ वसूली के लिए आए दिन मजदूरों के साथ मारपीट और ठेकेदाराें को धमकी देकर काम रुकवाता है।
विज्ञापन


ताजी घटना में सोमवार को बलखड़िया गैंग ने जबरापुर-कलवरिया सड़क निर्माण में जुटे दर्जन भर से ज्यादा मजदूरों को बुरी तरह पीटा और हवाई फायरिंग करके दहशत फैलाई। निर्माण कार्य बंद करा दिया। ठेकेदार के मेठ से उसका मोबाइल छीन लिया और फरमान सुनाया कि अपने इसी नंबर पर ठेकेदार से बात कराए।

पिटाई से घायल मजदूर राजाभइया और रोहित (साधौपुर, बदौसा) अपना इलाज करा रहे हैं। उन्होंने तौबा कर ली है कि अब भले भूखाें मर जाएं, पर फतेहगंज क्षेत्र में मजदूरी नहीं करेंगे। दस्यु दलों के खौफ से इस क्षेत्र में आधा दर्जन से ज्यादा सड़कों का काम अधूरा पड़ा है। कई ठेकेदार अपनी मशीनें और बोरिया-बिस्तर लेकर भाग गए हैं।
विज्ञापन


जबरापुर-कलवरिया मार्ग का कार्य दो-दिन से बंद पड़ा है। फतेहगंज से गोबरी गुड़रामपुर जाने वाली सड़क इसी दहशतगर्दी की वजह से नहीं बन पा रही। वर्ष 2003 से 2014 के मध्य पीडब्ल्यूडी तीन बार टेंडर आमंत्रित कर चुकी है, लेकिन कोई ठेका लेने को तैयार नहीं है।

बलखड़िया से पहले ठोकिया सरकारी निर्माण कार्यों में इसी तरह कहर ढाकर रोड़ा डालता रहा था। गौरतलब है कि कोलुहा जंगल को जाने वाली सड़क पर ही ठोकिया ने 6 एसटीएफ जवानों को गोलियां से भून डाला था। बताया जाता है कि डकैतों को यह नहीं पसंद की उनके इलाके में सड़कें बनें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें