फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबों की मुफ्त सेवा करेगी फात्मा बी एंबुलेंस

Mon, 23 Feb 2015 11:12 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
‘ऐ मां तेरी गोद में फिर से सो सकूं, सर रखकर तेरे कांधे पर एक बार रो सकूं, दुनियां से न कभी तेरा नाम मिट सके, तेरी दुआ से काम कुछ ऐसा कर सकूं’। मां के लिए सम्मान और प्रेम से भरे इस शेर की प्रेरणा ने गरीब और बेसहारा बीमारों को मुफ्त एंबुलेंस सेवा उपलब्ध करा दी है।
विज्ञापन


इसकी शुरुआत सोमवार को हुई। आधुनिक सुविधाओं से लैस नई एंबुलेंस से एक गरीब मरीज को कानपुर के लिए हरी झंडी दिखाकर डॉ. रफीक नर्सिंग होम से रवाना किया गया।

बसपा नेता मुमताज अली ने हाल ही में दिवंगत अपनी मां फात्मा बी की स्मृति में नई एंबुलेंस गरीब मरीजों को समर्पित की है। सोमवार को सुबह इस फात्मा बी एंबुलेंस को शहर काजी मौलाना अकील मियां और मौलाना कमरुद्दीन ने दुआ के बाद हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन


इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष बल्देव वर्मा, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. जीके अग्रवाल, डॉ. मोहम्मद रफीक, बसपा जिलाध्यक्ष प्रदीप वर्मा, मोहम्मद इदरीश, दिनेश शुक्ला, लल्लू निषाद, अमर सिंह, संजय त्रिवेदी, ओम प्रकाश अग्रवाल दिनेश वर्मा डीके, हाजी शब्बीर अली बबलू, हाजी महफूज, वार्ड मेंबर लल्लू खां, राज कुमार पाठक, मुशीर अहमद, सफर अली, गौसन प्रसाद, मोहम्मद यार खां, शाहिद निजामी, शमशेर, चुन्ने भाई इत्यादि उपस्थित थे।

बताया गया कि गरीब रोगी मरीज से एंबुलेंस का कोई भाड़ा/किराया नहीं लिया जाएगा। अलबत्ता डीजल भराना होगा। ड्राइवर भी मुफ्त रहेगा। यह एंबुलेंस सेवा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। इसके लिए फोन नंबर- 9415183720, 9450171973,  9415170100, 9670737873 अथवा 9695588800 या 05192-224186 (कार्यालय मुमताज अली) पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें