फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: पिता रहे लेखपाल, बेटा बना पीसीएस अफसर

Wed, 24 Jan 2024 11:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
खप्टिहा कला (बांदा)। कलक्ट्रेट में लिपिक पद पर कार्यरत पैलानी निवासी राखी सिंह के बेटे आनंद सिंह तोमर ने संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में सफलता पाई है। उनकी नियुक्ति कर निर्धारण अधिकारी के पद पर हुई है।
विज्ञापन

आनंद के चाचा अजय सिंह ने बताया कि आनंद के पिता धर्मेंद्र सिंह ने भी कई बार पीसीएस की परीक्षा दी थी, लेकिन सफल नहीं हुए थे। आखिर में वह लेखपाल के पद पर नियुक्त हुए थे। फिलहाल उनका निधन हो चुका है। आनंद ने अपने पिता का सपना पूरा किया है।
आनंद सिंह दो भाई हैं। छोटे भाई का नाम आदित्य सिंह है। आनंद की प्राथमिक शिक्षा कक्षा एक से आठ तक सरस्वती शिशु मंदिर पैलानी व कक्षा नौ से 12 तक सरस्वती विद्या मंदिर बांदा में शिक्षा पाई। 2016 में इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए पास किया। इसके पश्चात वह दिल्ली पीसीएस की तैयारी करने चले गए। यह जानकारी सरस्वती शिशु मंदिर पैलानी के प्रबंधक लक्ष्मीकांत ने देते हुए बताया कि आनंद अपने चाचा अजय सिंह तोमर को बहुत मानते हैं।
विज्ञापन

फोन पर भी आनंद ने अपनी सफलता का श्रेय चाचा को ही दिया है। आनंद का कहना है कि पीसीएस की तैयारी के लिए एकाग्रता की बेहद जरूरत है। नियमित पढ़ाई और समाज का ज्ञान भी बेहद जरूरी है।

चूका बीच में बनी वाटर हट । संवाद

चूका बीच में बनी वाटर हट । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें