बीते चौबीस घंटे में ठंड से बुंदेलखंड में पिता-पुत्र समेत छह की मौत हो गई। इनमें बांदा के चार, महोबा और उरई का एक-एक शख्स शामिल है।
बांदा के बबेरू में अछाह गांव निवासी किसान कौशल किशोर दुबे (75) और उसका पुत्र अमरनाथ (40) को खेत में काम करते समय ठंड लग गई। पिता-पुत्र घर आकर अपने कमरों में सो गए। फिर नहीं उठे।
ओरन में भगवानदीन की पुत्री निशा (5) की ठंड से मौत हो गई। शुक्रवार की रात हालत बिगड़ने पर अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। मटौंध में खेत की दिन भर रखवाली के बाद शाम को लौटे राजाराम (70) को ठंड ने जकड़ लिया। इलाज के बाद भी इन्हें नहीं बचाया जा सका।
महोबा के पनवाड़ी के ग्राम सुगिरा में आयुर्वेदिक चिकित्सालय में तैनात स्वास्थ्य कर्मी साबिर (35) पुत्र अब्दुल निवासी सूपा, चरखारी की ठंड से मौत हो गई।
इसी तरह से उरई के काेंच कोतवाली क्षेत्र के गांव पडरी में खेत देखने गए
वृद्ध किसान चंद्रभान निरंजन (70) की ठंड लगने से मौत हो गई।