फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद बोर्ड की बैठक में आरोप लगा सदस्यों का हंगामा

Sat, 20 Dec 2014 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद बोर्ड की बैठक में नामित सदस्यों ने अध्यक्ष और ईओ पर मनमानी और तानाशाही के आरोप लगा जमकर हंगामा किया। अध्यक्ष का रास्ता रोकने की भी कोशिश की। पुलिस ने समझा-बुझाकर किसी तरह उन्हें शांत कराया।
विज्ञापन


शनिवार को बोर्ड बैठक एजेंडे में चार प्रस्ताव प्रस्तावित थे। इनमें शीत लहर के मद्देनजर अलाव के लिए 1500 कुंतल लकड़ी खरीदना भी शामिल था। अधिकांश सदस्यों प्रस्ताव पारित कर दिए।

इसी बीच शासन द्वारा नामित सदस्य शानिया खान, एएस नोमानी, रानी देवी श्रीवास व बाला प्रसाद आदि ने अध्यक्ष और ईओ से आय-ब्योरा मांग। जेई को हटाने की मांग की। अध्यक्ष व ईओ द्वारा संतोष जनक जवाब न देने पर यह सभी सदस्य धरने पर बैठ गए। जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन


शानिया और रानी श्रीवास की अध्यक्ष व ईओ से नोकझोंक हुई। पहले से मौजूद पुलिस ने सभागार आकर सदस्यों को समझाया-बुझाया। अध्यक्ष विनोद जैन ने कहा कि जो भी काम हो रहे हैं वह जनहित में है। ज्यादातर सदस्यों की इसमें सहमति है। ईओ वीके श्रीवास्तव ने भी यही आश्वासन दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें