फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: महिला को जलाकर मारने के मामले में आरोपी ससुर गिरफ्तार

Thu, 09 Apr 2026 11:16 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो - 18 गिरफ्त में आरोपी। संवाद
विज्ञापन
बांदा। कारोबार के लिए 10 लाख रुपये न देने पर महिला की जलाकर की गई हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी ससुर को गिरफ्तार किया है। इसके पूर्व पुलिस, आरोपी सास व ननद को गिरफ्तार कर चुकी है। दोनों में वर्तमान में जेल में हैं।
विज्ञापन




मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के छोटी कुंजर निवासी मुश्ताक ने 31 मार्च को कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि उसकी बेटी सना सैफीन की उसके ससुरालियों ने कारोबार में 10 लाख न मिलने पर जलाकर हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने पति बबलू उर्फ जमील, ससुर रफीक, सास फरीदा, ननद साजिया, ननदोई असलम, देवर सानू व रीनू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।



आरोपी सास फरीदा व ननद साजिया को पुलिस ने उसी दिन गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में पति बबलू उर्फ जमील का कानपुर में इलाज चल रहा है। जबकि शेष सभी आरोपी फरार थे। कोतवाली पुलिस ने आरोपी ससुर रफीक को बृहस्पतिवार को बाबूलाल चौराहा के पास से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें