फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग करने वाले पिता-पुत्र गिरफ्तार

Thu, 25 Jun 2026 11:36 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
गिरफ्तार पिता-पुत्र। स्रोत-पुलिस
विज्ञापन
बांदा। कोतवाली देहात पुलिस ने मामूली विवाद पर जान से मारने की नीयत से लाइसेंसी बंदूक से फायर कर लोगों को घायल करने वाले दो वांछित पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। बंदूक भी बरामद की गई है।
विज्ञापन



देहात कोतवाली प्रभारी संजीव चौबे ने बताया कि 26 अक्टूबर को कोतवाली देहात क्षेत्र के पचनेही गांव के रहने वाले महेश ने कोतवाली देहात तहरीर दी कि 24 अक्टूबर को गांव के ही रहने वाले कुछ लोगों ने उसके साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। लाइसेंसी बंदूक से जान से मारने की नीयत से उसके ऊपर कई बार फायर किए। उसके पिता व भाई को पैर में गोली लग गई। साथ ही मोहल्ले के अन्य दो लोग भी घायल हो गए थे। इस घटना की प्राथमिकी दर्ज की गई थी।



घटना के आठ माह बाद कोतवाली देहात पुलिस ने पचनेही स्थित उसके घर से आरोपी पिता-पुत्र बिंदादीन व पिंटू उर्फ जय को गिरफ्तार किया है। लाइसेंसी बंदूक 12 बोर की भी बरामद की गई है। इनके शस्त्र लाइसेंस के निरस्तीकरण संबंधित विभाग को भी रिपोर्ट प्रेषित की गई है। गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष के अलावा चौकी प्रभारी महोखर दुर्विजय सिंह व अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन




डीजे चोरी का आरोपी गिरफ्तार



बांदा। थानाध्यक्ष बिसंडा चंद्रप्रकाश तिवारी ने बताया कि क्षेत्र के अमवा गांव के रहने वाले रमजान ने थाने प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि 20/21जून की रात में अपने चचेरे भाई के साथ डीजे के बगल में सोया था तभी गांव का बबलू भी आकर सो गया। जब नींद खुली तो उक्त बबलू वहां नहीं था तथा डीजे की मशीन भी गायब थी। रात्रि गश्त अतर्रा सड़क नहर पुलिया के पास से बबलू को गिरफ्तार किया गया है। तलाशी में एक तमंचा व चोरी की गई डीजे मशीन भी बरामद की गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें