फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तरावीह संग रमजान का आगाज

विज्ञापन
fastag,covid 19,masjid,banda,man - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। मुस्लिमों का सबसे पाकीजा और महत्वपूर्ण माह-ए-रमजान मंगलवार को सूरज ढलने के बाद चांद नजर आते ही शुरू हो गया। कोविड-19 की गाइडलाइन और नाइट कर्फ्यू की पाबंदी के चलते मस्जिदों या अन्य स्थानों पर परंपरागत होने वाली तरावीह की सामूहिक नमाज अदा नहीं की जा सकी।
विज्ञापन

कोरोना गाइडलाइन के मुताबिक, मस्जिदों में एक समय पर मात्र पांच लोगों ने ही यह नमाज अदा की। घरों में भी तरावीह का एहतिमाम हुआ। बुधवार को पहला रोजा होगा। यह लगभग 14 घंटा 10 मिनट का होगा। इस्लामी कैलेंडर का 9वां महीना रमजान है। पूरे माह रोजा और नमाज की अतिरिक्त इबादत के अलावा मुस्लिम तिलावत और अन्य इबादतें भी ज्यादा से ज्यादा करते हैं। मंगलवार को चांद निकलने के साथ ही यह माह शुरू हो गया। देर शाम इशा की नमाज के बाद तरावीह की 20 रकाअत विशेष नमाज अदा की गई। इसमें हाफिज ने इमामत करते हुए लोगों को कुरान सुनाया।
बीते साल की तरह अबकी भी कोरोना के चलते मस्जिदों में तरावीह और सामूहिक इफ्तार नहीं हो पा रहे। रोजेदारों में इसे लेकर अफसोस और मलाल है। पहला रोजे की सहरी तड़के 4 बजकर 23 मिनट तक और इफ्तार शाम 6 बजकर 33 मिनट पर होगा। रोजेदार 14 घंटा 10 मिनट पूरी तरह भूखे प्यासे रहकर रोजे का फर्ज अदा करेंगे। मंगलवार को पूर्व संध्या पर बाजार में इफ्तार और सहरी की खाद्य सामग्रियों की जमकर बिक्री हुई। दूध, सूतफेनी, डबलरोटी और खजूर आदि खूब बिके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें