बांदा। विधायक और कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष दलजीत
सिंह ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर बिजली और पानी संकट से किसानों की हो
रही बर्बादी पर कार्रवाई का अनुरोध किया है।
साथ ही चेतावनी दी है
कि एक हफ्ते में राहत नहीं मिली तो जनांदोलन छेड़ेंगे। विधायक ने
मुख्यमंत्री सहित मंडलायुक्त और जिलाधिकारी को भी पत्र भेजे हैं।
कहा है कि लो-वोल्टेज से नलकूप नहीं चल पा रहे। तमाम ट्यूबवेल यांत्रिक खराबी से बंद हैं। नहरें, रजबहा, माइनर ध्वस्त पड़े हैं।
टेल
तक पानी नहीं पहुंच रहा। चिल्ला, जौहरपुर, दौलत पुरवा की लिफ्ट केनाले
पूरी क्षमता से नहीं चल रहीं। मशीनें पुरानी हो चुकी हैं। इसे बदला जाना
चाहिए।
समगरा पंप केनाल पूरी क्षमता 150 क्यूसेक से चलाया जाए।
तमाम ट्यूबवेल ट्रांसफार्मर न मिलने से ठप है। विधायक के मीडिया प्रभरी
केशवपाल ने बताया कि विधायक ने एक हफ्ते की मोहलत दी है। वरना इसके बाद
आंदोलन होगा।