फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोटों की सौदागरी के खिलाफ प्रदर्शन

Mon, 16 Nov 2015 11:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। पंचायत चुनाव में वोटों की सौदागरी के विरुद्ध गुलाबी गैंग ने मोर्चा खोलते हुए प्रदर्शन के बाद आयुक्त को ज्ञापन देकर इस पर कड़ाई से रोक लगाने की मांग की है। किसान और सूखा के मुद्दों पर भी ध्यान आकृष्ट कराया है।
विज्ञापन


सोमवार को गुलाबी गैंग कमांडर संपत पाल की अगुवाई में महिलाओं ने मंडल मुख्यालय में प्रदर्शन किया। स्वतंत्रता स्मारक अशोक लाट से आयुक्त आवास जाकर अपर आयुक्त (प्रशासन) उमाकांत त्रिपाठी को ज्ञापन दिया।

इसमें कहा गया कि पंचायत चुनाव में वोटों की खरीदारी लोकतंत्र और पंचायती राज व्यवस्था के लिए बेहद खतरा है। हाल ही हुए डीडीसी व बीडीसी चुनाव में दबंगों और पूंजीपतियों ने दारू, पैसा बांटकर या धौंस धमकी से वोट हथियाए।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान चुनाव में भी यही चल रहा है। सत्तारूढ़ दल के लोग इसमें शामिल हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लाक प्रमुख पद के चुनाव मेें जमकर वोटों की सौदागरी हो रही है। निर्वाचन आयोग के नियमों का मजाक उड़ रहा है।

ज्ञापन में किसानों को दी गई आर्थिक मदद के चेकों की जांच, किसानों को बीज, पानी और बिजली, समाजवादी, विधवा व विकलांग पेंशन मेें बिचौलियों और दलालों की भूमिका खत्म कर हर पात्र को पेंशन की मंजूरी और बलकट और बटाईदार किसानों को भी मुआवजा व मदद दिए जाने की मांग की गई।

प्रदर्शन में आशा, रामश्री, राजाबाई, शिवकली, बिटइया देवी, सुभद्रा, सायराबानो, नीलम वर्मा, माया, अनीता, सूरजकली, मुन्नी यादव, सुमित्रा, सावित्री इत्यादि शामिल रहीं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें