फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: किसानों को बताईं फसलों की नई प्रजातियां

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। कृषि विज्ञान केंद्र में शनिवार को कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की ओर से डीडी किसान चैनल पर प्रसारित प्रथम किसान चौपाल का लाइव प्रसारण दिखाया। इसमें किसानों को आईसीएआर की ओर से विकसित फसलों की नई प्रजातियों की जानकारी दी गई। वैज्ञानिकों ने किसानों के सवालों के उत्तर भी दिए।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र अध्यक्ष डाॅ.श्याम सिंह, विशेषज्ञ डाॅ.प्रज्ञा ओझा, डाॅ.चंचल सिंह व डाॅ. दीक्षा पटेल ने भी किसानों को प्रशिक्षित किया। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसान चौपाल का शुभारंभ किया। कहा कि इस कार्यक्रम के जरिए किसानों को कृषि अनुसंधान तथा प्रौद्योगिकी के बीच की दूरी को मिटाने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली की ओर से विकसित 109 नवीनतम, उन्नतशील, जलवायु अनुकूल, रोग व कीट अवरोधी फसलों की प्रजातियों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें