बांदा। दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ ने संविधान निर्माता डाॅ.भीमराव अंबेडकर की पुण्य तिथि पर डाॅ.आंबेडकर पार्क कचेहरी चौराहा में गोष्ठी की। जिसमें बाबा साहब के जीवन दर्शन पर चर्चा हुई। कार्यक्रम की शुरूआत जनपद न्यायालय के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी मुन्नीलाल वर्मा ने डाॅ. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ की।
उन्होंने कहा कि बाबा साहब प्रकांड विद्वान थे। बहुजन के विधाता, हम सब के मुक्तिदाता,वंचितों की ढाल, ज्ञान की मिसाल, निडर, निर्भीक, धैर्यवान, अर्थशास्त्री, महान शिल्पकार व कानून के ज्ञाता थे। इस मौके पर अध्यक्ष तुलसीदास, जितेंद्र कुमार, केंद्रीय नाजिर प्रेमबाबू, शिवम आर्या, सुशील कुमार, न्यायालय प्रबंधक भारत भूषण वर्मा आदि अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।