तिंदवारी। बिजली की अधोषित कटौती से किसान परेशान हैं। किसानों का कहना है कि 24 घंटे में मुश्किल से 10 घंटे बिजली मिल रही है। पपरेंदा रोड स्थित 33/11 केवी सब स्टेशन से कस्बा समेत सिंहपुर, परसौड़ा, जौहरपुर आदि दो दर्जन से अधिक गांवों में आपूर्ति की जाती है।
सब स्टेशन कर्मियों व अधिकारियों के फोन बंद रहते हैं या रिसीव नहीं करते। मौजूदा समय में रबी की बुआई का सीजन है। खेतों में पलेवा न हो पाने से किसान परेशान हैं।
पूर्व ब्लाक प्रमुख शंकर सिंह, भाजपा नेता आनंद स्वरूप द्विवेदी, चेयरमैन प्रतिनिधि भूरेलाल, मनोज कुमार गुप्ता, पूर्व चेयरमैन ब्रजेश कुमार प्रजापति, प्रिंसिपल श्रवण कुमार व राजेंद्र तिवारी ने डीएम को पत्र भेजकर व्यवस्था दुरूस्त कराने की मांग की है। उधर, एसडीओ केके कमल का कहना है कि फाल्ट की वजह से यह समस्या आ रही है। जल्द इसमें सुधार होगा।