फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस अफसरों के आवास में पल रहे डेंगू मच्छर

विज्ञापन
डीआईजी आवास के कूलर में मच्छर का लार्वा चेक करते मलेरिया विभाग के महेश गुप्ता। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। डेंगू फैलाने वाले एडीज मच्छर सिर्फ साधारण लोगों के घरों में ही नहीं, आला अफसरों के भी घरों में पल रहे हैं। डीआईजी और पुलिस अधीक्षक के बंगलों में इनके लार्वा पाए गए हैं। पुलिस लाइन भी इन जानलेवा मच्छरों की शरणस्थली है।
विज्ञापन

मलेरिया विभाग द्वारा घर-घर कराए जा रहे सर्वे में बुधवार को विभाग की टीम ने शहर के सिविल लाइंस स्थित डीआईजी के आवास/कैंप कार्यालय, पुलिस अधीक्षक आवास और पुलिस लाइन का सर्वे/जांच किया। डीआईजी आवास में लगे 10 कूलरों में से चार कूलरों में एडीज मच्छरों का लार्वा पाया गया। पुलिस अधीक्षक आवास में काफी दिनों से रखे पानी से भरे दो प्लास्टिक ड्रमों में एडीज का लार्वा मिला।
इसी तरह पुलिस लाइन में टीम ने लगभग 40 पुलिस कर्मियों के आवासों की जांच-पड़ताल की। पुलिस लाइन के यातायात विभाग के पास पानी भरे दो टायर मिले। इनमें एक टायर में एडीज मच्छर और लार्वा दोनों ही पाए गए। पुलिस लाइन की कैंटीन में भी लार्वा मिला।
विज्ञापन

कैंटीन संचालक को टीम के अगुवा महेश गुप्ता (आईसी) ने नोटिस दिया। टीम में प्रमोद अवस्थी (सुपरवाइजर), अजय पटेल (फील्ड वर्कर) भी शामिल थे। मलेरिया विभाग के इंस्पेक्टर (फाइलेरिया) दिलीप सिंह ने इन इलाकों में विभागीय कर्मी सीताराम से दवाओं का छिड़काव कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें