फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: किसान संघ ने अमेरिका-भारत व्यापार समझौते की प्रतियां जलाकर जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। भारतीय किसान यूनियन के सैकड़ों किसानों ने बृहस्पतिवार को सदर तहसील कर्वी में प्रदर्शन किया और अमेरिका-भारत व्यापार समझौते की प्रतीकात्मक प्रतियां भी जलाते हुए हमारा खेत, हमारा अधिकार के नारेबाजी भी की। बाद में तहसील परिसर में धरना देकर केंद्र सरकार को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष राम सिंह राही ने बताया कि यह समझौता किसानों के हितों के खिलाफ है। अमेरिकी कृषि भारी सब्सिडी और बड़े कॉर्पोरेट फार्म मॉडल पर आधारित है। यदि भारत सोयाबीन, मक्का, गेहूं, डेयरी उत्पाद और दालों पर आयात शुल्क घटाता है, तो सस्ती अमेरिकी फसल भारतीय मंडियों में आएगी। इससे भारतीय किसान जो पहले ही एमएसपी की लड़ाई लड़ रहे हैं, को गंभीर नुकसान होगा। अमेरिकी कंपनियों के पेटेंट आधारित बीज और बौद्धिक संपदा अधिकार भारतीय किसानों की परंपरागत बीज स्वतंत्रता को समाप्त कर देंगे।
मीडिया प्रभारी देवेन्द्र सिंह ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार से अमेरिकी व्यापार समझौते को तुरंत रद्द करने की मांग की गई। इस डील को नहीं रोका गया तो आंदोलन होगा। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष शिवदयाल सिंह बघेल, तीरथ सिंह फौजी, युवा बिंग जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह, युवा बिंग महामंत्री सिद्धार्थ विक्रम सिंह, तहसील अध्यक्ष राजकिशोर सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष अजय सिंह सहित तमाम किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें