फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योजनाओं का लाभ लेकर आमदनी बढ़ाएं किसान : रामकेश

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। पीएम सम्मान निधि की 20वीं किस्त जारी होने पर कृषि विश्वविद्यालय में ‘पीएम किसान उत्सव’ मनाया गया। जल शक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने कहा कि कृषि सबसे उत्तम व्यवसाय माना जाता है। सरकार बुंदेलखंड में किसानों के हित में अनेक योजनाएं चला रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केन-बेतवा लिंक परियोजना, नहरों का जीर्णोद्धार, हर घर नल से जल योजना के साथ ही सरकार प्राकृतिक व मोटे अनाज की खेती के लिए निशुल्क बीज आदि दे रही है। किसानों को चाहिए कि वह योजना का लाभ लें और आमदनी बढ़ाएं। सीडीओ अजय कुमार पांडेय ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिये पीएम किसान सम्मान निधि व केसीसी योजना चलाकर आर्थिक मदद की है। इसके अलावा हर घर नल, जल संरक्षण पर जनपद में बडे स्तर पर कार्य हुए हैं। कहा कि किसान दलहन व तिलहन को बढ़ावा दें। कृषि उप निदेशक एके यादव ने कृषि विभाग की कृषक हित में केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। वाराणसी से प्रधानमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण कृषकों को दिखाया गया।
जनपद के पीएम किसान योजना के 20, मृदा स्वास्थ्य कार्ड के 20 को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। आलोक कुमार सिंह प्रतिनिधि विधान परिषद सदस्य, चित्रकूट झांसी शिक्षक क्षेत्र, कुलपति कृषि एवं प्रौद्योगिक विष्वविद्यालय, डा श्याम सिंह, अध्यक्ष केवीके, डा. दीक्षा पटेल, डा. चंचल सिंह, कमल नारायन बाजपेयी, धर्मेंद्र सिंह, अंकिता, अनिल सिंह, सौरभ तिवारी, प्रहलाद सिंह, बलराम लोधी सहित किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें