फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: खाद के लिए भटक रहे किसान, बी-पैक्स पर ताला

विज्ञापन
फोटो -6-अतर्रा के बी पैक्स केंद्र पर खाद के लिए भटक रहा किसान। संवाद
विज्ञापन
अतर्रानरैनी। रबी की बुआई के बीच खाद की किल्लत ने किसानों के माथे पर बल ला दिया है।
विज्ञापन

क्रय-विक्रय केंद्र पर डीएपी का स्टॉक खत्म होने और यूरिया न मिलने से किसान भटक रहे हैं। बी-पैक्स समिति में पर्याप्त खाद होने के बावजूद कर्मचारियों की हड़ताल से वितरण बंद है। शुक्रवार को खाद के लिए किसानों को घंटों इंतजार करने के बाद निराश होकर लौटना पड़ा।
अतर्रा के गांव महोतरा निवासी मुंगीलाल, महुई निवासी अशोक कुमार और सेमरिया कुशल निवासी अनिल कुमार ने बताया कि एक केंद्र पर खाद नहीं मिल रही है, जबकि दूसरे पर ताला लटका है। अतर्रा ग्रामीण के सीताराम चौरिहा पुरवा निवासी राम खिलावन दो घंटे इंतजार के बाद बिना खाद लौट गए। महुई निवासी राजकिशोर 25 किलोमीटर दूर से खाद लेने आए थे। उन्हें भी निराशा हाथ लगी।
विज्ञापन

क्रय-विक्रय समिति के सचिव राम सिंह ने बताया कि शुक्रवार देर शाम तक खाद आने की संभावना है। शनिवार को वितरण किया जाएगा। वहीं बी-पैक्स सचिव रामेंद्र द्विवेदी ने बताया कि समिति में यूरिया की करीब 1150 और डीएपी की 300 बोरियां उपलब्ध हैं।
हड़ताल समाप्त होने के बाद ही वितरण हो सकेगा। वहीं नरैनी के क्रय-विक्रय सहकारी समिति में दो दिनों में 250 टोकन धारक किसानों में से केवल 150 को ही खाद मिल सकी, जबकि 100 किसान अब भी इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

बी-पैक्स सहकारी समिति के कर्मचारी विभिन्न मांगों को लेकर दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। समिति में ताला लटका रहा और खाद वितरण पूरी तरह बंद रहा। खाद के लिए परेशान किसानों को राहत मिलने का इंतजार है।

फोटो -6-अतर्रा के बी पैक्स केंद्र पर खाद के लिए भटक रहा किसान। संवाद

फोटो -6-अतर्रा के बी पैक्स केंद्र पर खाद के लिए भटक रहा किसान। संवाद

फोटो -6-अतर्रा के बी पैक्स केंद्र पर खाद के लिए भटक रहा किसान। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें