बांदा। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) की बांदा
यूनिट ने सोमवार को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर सूखा और
अन्य दैवी आपदाओं से बर्बाद बुंदेलखंड के किसानों को राहत उपलब्ध कराने की
मांग की।
सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से भेजे ज्ञापन में किसान
नेताओं ने कहा कि सूखा, अतिवृष्टि, ओला, बाढ़ आदि लगातार किसानों को बर्बाद
कर रहे हैं। हिम्मत और हौसला खो बैठे किसान पलायन और आत्महत्याएं कर रहे
हैं।
सरकार से किसानों के लिए 15 साल तक ब्याज मुक्त ऋण, मुफ्त
बिजली, पानी, शिक्षा, इलाज, राशन, बुंदेलखंड को अति पिछड़ा क्षेत्र घोषित
करने, बुंदेलखंड पर्यटन बोर्ड का गठन, नदियों में छोटे डैम निर्माण,
बुंदेलखंड पैकेज की सीबीआई जांच, अन्ना प्रथा रोकने को पंचायत स्तर पर पशु
जेल, किसानों को शत-प्रतिशत मुआवजा आदि मांगे की गईं।
ज्ञापन देने
वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष हरदत्त पांडेय, मंडल अध्यक्ष बैजनाथ अवस्थी,
जिलाध्यक्ष बलराम तिवारी समेत महेश्वरी प्रसाद दीक्षित, चौधरी संतोष, कमल
नयन पटेल, रसिक बिहारी खरे, धर्मराज सिंह भी शामिल रहे।